Monday, September 14, 2015

सम्मान है हिंदी

visit.. http://www.mahaktepal.com


मित्रो हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ



भारत के हर इंसान की पहचान है हिंदी
हिंदी में करो बात सब सम्मान है हिंदी


हिंदी है हिन्द में बसी हर ओर है हिंदी

माथे की शोभा बनके दमके हिंदी की बिंदी

हिंदी ही हिंदी चारों और फ़ैल जाए अब

हिंदी के साथ हिन्द का जयगान हो हिंदी

हिंदी में करो बात सब सम्मान है हिंदी

भारत के हर .....

हिंदी में करो ........


हमने कई भाषाओँ को अपनाया है दिल से

हिंदी को बढाओ सभी एकसाथ में मिलके

है हिन्द क्या इस विश्व को ,भान हो तभी

अपनाएँ सभी आम जन एक गान हो हिंदी

हिंदी में करो बात सब सम्मान हो हिंदी

भारत के हर .....

हिंदी में करो ........




१४/०९/२०१५ mumbai

No comments:

आपका मेरे इस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है ...

आप यहाँ आये बहुत खुशी हुई .आपका प्यार और साथ हमेशा बना रहे, तो बहुत खुशी होगी. ये साथ और प्यार बनाए रखना.

प्यार के साथ
सखी