Saturday, August 2, 2008

~*~ पर्दा - दारी ~*~


चेहरे पे हसी का परदा है

गम की परछाई भी दिखती है

दिन हँसता है खामोशी से

राते बेवश सी तड़पती है


हर इंसा का ये मंजर है

हर दिल में चुभा कोई खंजर है

हर जीवन में खुशिया है कम

और गम की आग धधकती है


हर दर्द ढका है महमिल से

पर दर्द हटा नहीं है दिल से

पर सबसे छिपाने अपनी खिजां

पर्दा - दारी रखनी ही पड़ती है .

2 comments:

वेद प्रकाश सिंह said...

excellent........
magar mai aapko sach me hansakar rahoonga,parda hatakar rahoonga.

विजय तिवारी " किसलय " said...

सखी जी
नमस्कार
परदा डारी, रचना पढ़ी अच्छा लगा,
गम कितने छुपेरूस्तम होते हैं
और कितनी तकलीफ़ देते हैं
जिनका गमों से पाला पड़ता है वही बता सकता है
आपका
साहित्य सहचर
डॉ. विजय तिवारी "किसलय "
जबलपुर

ये पंक्तियाँ अच्छी लगीं
चेहरे पे हसी का परदा है
गम की परछाई भी दिखती है
दिन हँसता है खामोशी से
राते बेवश सी तड़पती है

आपका मेरे इस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है ...

आप यहाँ आये बहुत खुशी हुई .आपका प्यार और साथ हमेशा बना रहे, तो बहुत खुशी होगी. ये साथ और प्यार बनाए रखना.

प्यार के साथ
सखी