Friday, November 28, 2008

कब तक फैलेगा बहशीपन


क्यो खेली खून की होली

एक बेटे की माँ बोली

कर रही थी उसका इंतज़ार

आँखों में लेकर सपने हज़ार

सपने वो सारे बिखर गए

आतंकी के अंगारों से
बेटे के टुकड़े बिखर गए

जिस माँ की आँखों में थे

बेटे के लिए सपने हजा

आज बिखरा उसका यू वजूद

कैसे लाश से भी करे दुलार

एक एक टुकड़ा कैसे बीने

बेटे को मौत से कैसे छीने

रो रो के करती यही पुकार

क्यो की बम्बो की बौछार

क्या उसके अन्दर दिल ही नही

क्या उसके अन्दर नही ज़मीर

ना था इंसा तो क्यो आया

इस दुनिया में उसे कौन लाया

आख़िर क्यो ये सब होता है

हर माँ का दिल यू रोता है

उसकी भी तो कोई माँ होगी

उसने भी दूध पिया होगा

फिर क्यो ना रखी दूध की लाज

है यही हर ग़मज़दा की पुकार

कितनो के अपने बिछडे है

उनके ख्वाब भी बिखरे है

जिसने खोया है रिश्तो को

अब बीने बिखरी यादो को

लेकर दिल में सारी यादे

कहता है सबसे यही बातें

क्यो करते है ऐसा ये हाल

सब हो जाते जिससे निढाल

कब तक फैलेगा बहशीपन

लाशों पे होगा यू ही क्रंदन

लाशों पे होगा यू ही क्रंदन


10 comments:

राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर said...

यह शोक का दिन नहीं,
यह आक्रोश का दिन भी नहीं है।
यह युद्ध का आरंभ है,
भारत और भारत-वासियों के विरुद्ध
हमला हुआ है।
समूचा भारत और भारत-वासी
हमलावरों के विरुद्ध
युद्ध पर हैं।
तब तक युद्ध पर हैं,
जब तक आतंकवाद के विरुद्ध
हासिल नहीं कर ली जाती
अंतिम विजय ।
जब युद्ध होता है
तब ड्यूटी पर होता है
पूरा देश ।
ड्यूटी में होता है
न कोई शोक और
न ही कोई हर्ष।
बस होता है अहसास
अपने कर्तव्य का।
यह कोई भावनात्मक बात नहीं है,
वास्तविकता है।
देश का एक भूतपूर्व प्रधानमंत्री,
एक कवि, एक चित्रकार,
एक संवेदनशील व्यक्तित्व
विश्वनाथ प्रताप सिंह चला गया
लेकिन कहीं कोई शोक नही,
हम नहीं मना सकते शोक
कोई भी शोक
हम युद्ध पर हैं,
हम ड्यूटी पर हैं।
युद्ध में कोई हिन्दू नहीं है,
कोई मुसलमान नहीं है,
कोई मराठी, राजस्थानी,
बिहारी, तमिल या तेलुगू नहीं है।
हमारे अंदर बसे इन सभी
सज्जनों/दुर्जनों को
कत्ल कर दिया गया है।
हमें वक्त नहीं है
शोक का।
हम सिर्फ भारतीय हैं, और
युद्ध के मोर्चे पर हैं
तब तक हैं जब तक
विजय प्राप्त नहीं कर लेते
आतंकवाद पर।
एक बार जीत लें, युद्ध
विजय प्राप्त कर लें
शत्रु पर।
फिर देखेंगे
कौन बचा है? और
खेत रहा है कौन ?
कौन कौन इस बीच
कभी न आने के लिए चला गया
जीवन यात्रा छोड़ कर।
हम तभी याद करेंगे
हमारे शहीदों को,
हम तभी याद करेंगे
अपने बिछुड़ों को।
तभी मना लेंगे हम शोक,
एक साथ
विजय की खुशी के साथ।
याद रहे एक भी आंसू
छलके नहीं आँख से, तब तक
जब तक जारी है युद्ध।
आंसू जो गिरा एक भी, तो
शत्रु समझेगा, कमजोर हैं हम।
इसे कविता न समझें
यह कविता नहीं,
बयान है युद्ध की घोषणा का
युद्ध में कविता नहीं होती।
चिपकाया जाए इसे
हर चौराहा, नुक्कड़ पर
मोहल्ला और हर खंबे पर
हर ब्लाग पर
हर एक ब्लाग पर।
- कविता वाचक्नवी
साभार इस कविता को इस निवेदन के साथ कि मान्धाता सिंह के इन विचारों को आप भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर ब्लॉग की एकता को देश की एकता बना दे.

विजय तिवारी " किसलय " said...

sakhi jee
namaskaar
saamyik rachna ke liye badhaai

कब तक फैलेगा बहशीपन
लाशो पे होगा यू ही क्रंदन

aapka
vijay

परमजीत सिहँ बाली said...

bahut saamayik rachanaa hai.badhaai

!!अक्षय-मन!! said...

aapne apne naam ke sath matlab "sakhi with feelings" haqiqat hai aur aaina hai......
dil mei utarti ye rachna aur aapki bhawanay jo is rachna mei aapne dali hain wo sacchai ko pardarshit karti lekin jis roop mei dali hain wo......
shabd to hain par likha nahi jata.....
kyunki shayad main bahut bhavuk huin.....

एक दर्पण,दो पहलू और ना जाने कितने नजरिये /एक सिपाही और एक अमर शहीद का दर्पण और एक आवाज
अक्षय,अमर,अमिट है मेरा अस्तित्व वो शहीद मैं हूं
मेरा जीवित कोई अस्तित्व नही पर तेरा जीवन मैं हूं
पर तेरा जीवन मैं हूं

अक्षय-मन

!!अक्षय-मन!! said...

sirf nari ke sine mei hi dil aur wo shakti kyun hoti hai......?

wo hi samajhti hai jisne khoya hai apna
beta,apni beti,apna bhai,apna pati phir bhi
wo hi kyun aage badti hai..

uske paas dil bhi hai aur shakti bhi apne aap mei har jagha purn har tarf se viksit.....


->adhura mein huin bas "main"...

shkti hai to dil nahi kisi ko bhi nahi dekhta kisi ko bhi nahi bakshta....

aur dil hai to shakti nahi kisi par julm hote dekh to sakta hai

aur char aansu baha sakta hai par us julm rok nahi sakta na koshish karta rokne ki.....

ye "main" huin "main" ek "aadmi"

Unknown said...

good bhut bhut acha likha ha

राजीव तनेजा said...

वेदना से परिपूर्ण रचना

gyaneshwaari singh said...

aap sabhi ka bahut bahut shukriya jo waqt diya keemati

Girish Billore Mukul said...

आंदोलित मन .. उफ़्फ़
नि:शब्द हूं..

Anonymous said...

बहुत सुंदर कृति .............हृदय विदारक ...........सादर प्रणाम !

आपका मेरे इस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है ...

आप यहाँ आये बहुत खुशी हुई .आपका प्यार और साथ हमेशा बना रहे, तो बहुत खुशी होगी. ये साथ और प्यार बनाए रखना.

प्यार के साथ
सखी